Kanpur News: कानपुर में 20 लाख की लूट का पर्दाफाश, कारोबारी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहाना रोड पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब 20 लाख रुपये की लूट के प्रयास में आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 11 November 2026, 12:54 PM IST
google-preferred

Kanpur: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहाना रोड पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब 20 लाख रुपये की लूट के प्रयास में आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं इस वारदात की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी।

कैसे रची साजिश

जानकारी के मुताबिक, बिरहाना रोड स्थित गुरु कृपा पेपर ट्रेडिंग के प्रोपराइटर विशाल खंडेलवाल ने मंगलवार देर शाम करीब 20 लाख रुपये लाने की जिम्मेदारी 15 साल से काम कर रहे कर्मचारी वीरभान सिंह को दी थी। जहां से रकम लेनी थी वीरभान ने ली, आरोप है खुद कहीं जाने की बात को लेकर उसने ये रकम अपने मिलने वाले सोमिल सक्सेना को सौंप दिया।

योजनाबद्ध तरीके से वीरभान पहले से ही अपने ममेरे भाई अवनींद्र सिंह को फोन पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद आरोप है, बिरहाना रोड स्थित पीएनबी बैंक के पास स्कूटी सवार अवनींद्र ने बैग लिफ्ट करने के प्रयास में जानबूझकर स्कूटी सवार सोमिल को टक्कर मार दी और उनसे बैग छीनने का प्रयास करने लगा, सोमिल जब चीखा तो आसपास खड़े लोग भी पहुंच गए, और आरोपित युवक को पकड़ कर थाने ले आये।

ये भी पढ़ें: Kanpur: मेले में दुकानदार से भिड़े दबंग, तमंचा निकालकर की फायरिंग, महिला घायल, दो गिरफ्तार

बैग में थी भारी-भरकम रकम

डीसीपी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक जांच में सामने आया कि कारोबारी के कर्मचारी वीरभान ने पूरी साजिश रची थी। वीरभान और अवनींद्र दोनों रिश्ते में ममेरे भाई है। दोनों ने मिलकर रुपये से भरा बैग छीनने की योजना बनाई थी।

जो जानकारी मिली है आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए अंकुश उर्फ अवनींद्र ने कुछ पैसा वीरभान का डूबा दिया था, इसी शॉर्टकट के चक्कर में इस बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। दोनों ही प्लानिंग में शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Kanpur Fire: ऑटो पार्ट्स की दुकान बनी आग का गोला, लाखों का सामान जलकर राख, कोई हताहत नहीं

मास्टरमाइंड कर्मचारी गिरफ्तार

इधर, बिरहाना रोड पर गश्त कर रही फीलखाना पुलिस को घटना की सूचना मिली तो टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की, इसके बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद मास्टरमाइंड वीरभान को भी दबोच लिया गया। फिलहाल दोनो को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  11 November 2026, 12:54 PM IST

Related News

Advertisement