Kanpur KDA Action: नोटिस के बाद भी नहीं हटा कब्जा; अवैध कब्रिस्तान ध्वस्त

केडीए की टीम सुबह से ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी भूमि पर किए गए कथित अवैध निर्माण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई। करीब 4 से 5 बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 19 September 2026, 8:55 AM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर में सरकारी जमीन पर कथित तौर पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। बरी गांव में हाईवे के पास स्थित सरकारी भूमि पर बने कब्रिस्तान के एक हिस्से को शनिवार तड़के बुलडोजर की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस बल के साथ पहुंची KDA की टीम

केडीए की टीम सुबह से ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई थी। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी भूमि पर किए गए कथित अवैध निर्माण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई। करीब 4 से 5 बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया था, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

पहले दिया गया था नोटिस, नहीं हटाया गया अतिक्रमण

केडीए अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित पक्ष को पहले ही सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। कार्रवाई से पहले नोटिस भी जारी किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि निर्देशों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

मामले को लेकर संबंधित पक्ष ने न्यायालय का रुख भी किया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिलने के बाद केडीए ने कार्रवाई शुरू की।

कब्रों को नहीं छेड़ा गया, सिर्फ ऊपर बने चबूतरे हटाए गए

केडीए के ओएसडी सत शुक्ला ने बताया कि कार्रवाई केवल सरकारी संपत्ति पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कब्रों के अंदर के हिस्से को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, केवल कब्रों के ऊपर बनाए गए चबूतरे और अन्य निर्माण हटाए गए हैं, जो सरकारी भूमि के दायरे में आ रहे थे।

सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई

केडीए ने कहा कि यह अभियान सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के अनुसार आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Kanpur

Published :  19 September 2026, 8:55 AM IST

Related News

Advertisement