Kanpur Dehat: बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, एयरफोर्स कर्मी की मौत; तीन गंभीर

कानपुर देहात में सोमवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रूरा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 29 September 2026, 1:26 AM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक और स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ठाकुरन गढ़ेवा गांव निवासी 25 वर्षीय विवेक कुमार और 25 वर्षीय विशाल बाइक से मधवापुर कंचौसी जा रहे थे। इसी दौरान रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव निवासी समीर और साजिद निजामी स्कूटी से रूरा की ओर जा रहे थे। दोनों वाहनों की धनीरामपुर गांव के सामने आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार विवेक कुमार, विशाल और स्कूटी सवार समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्कूटी सवार साजिद निजामी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

कानपुर देहात में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सामने आया ये चौंकाने वाला मामला

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूरा में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Kanpur Dehat: कानपुर देहात में ‘वोट चोरी’ के आरोपों में कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

वायु सेना में तैनात था साजिद निजामी 

पुलिस ने मृतक साजिद निजामी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक साजिद निजामी 35 विंग सूरतगढ़ एयर स्टेशन, राजस्थान में तैनात था। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  29 September 2026, 1:21 AM IST

Advertisement