सावधान! रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, फिर छीन ले गए सोने की बालियां; आप भी रहें अलर्ट
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला से रास्ता पूछने के बहाने उसके कान से सोने के बाले छीन लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, पूछताछ और मुआयना किया। रूरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।