कुर्क स्कूल में घुसे चोर, गार्ड को बनाया बंधक… सपा नेता के विद्यालय से लाखों रुपये चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कन्नौज के तिर्वा में कुर्क किए गए एक स्कूल में हुई चोरी की घटना ने प्रशासन को भी हैरान कर दिया। देर रात बदमाशों ने स्कूल परिसर में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया और गार्ड को कमरे में बंद कर दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 August 2026, 5:37 PM IST
google-preferred

Kannauj: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक कुर्क किए गए स्कूल में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस और प्रशासन को सकते में डाल दिया। शुक्रवार देर रात बदमाशों ने बचपन प्ले स्कूल को निशाना बनाया और कार्यालय में रखी करीब 1 लाख 70 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले विद्यालय में तैनात गार्ड को गार्ड रूम में बंद कर दिया, जिससे वह मदद के लिए बाहर नहीं निकल सका।

गार्ड को कमरे में बंद कर कार्यालय में की चोरी

जानकारी के मुताबिक, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र स्थित बचपन प्ले स्कूल में देर रात कुछ बदमाश पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर में घुसकर वहां मौजूद गार्ड को काबू में किया और उसे गार्ड रूम के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने विद्यालय के कार्यालय को निशाना बनाया। कार्यालय में रखी करीब 1 लाख 70 हजार रुपये की नकदी लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

ये भी पढे़ं- एक पल में उजड़ गया परिवार… दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने जिम ट्रेनर को रौंदा, एक साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

सपा नेता नीलू यादव का है विद्यालय

बताया जा रहा है कि यह विद्यालय समाजवादी पार्टी के नेता नीलू यादव का है। नीलू यादव इस समय गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल में बंद हैं। कुछ महीने पहले जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इस विद्यालय को कुर्क कर दिया था।विद्यालय के संचालन की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी गई थी। इसके लिए बीएसए को प्रशासक नियुक्त किया गया था। कुर्क किए गए विद्यालय में चोरी की घटना सामने आने के बाद अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने विद्यालय में तैनात गार्ड से पूछताछ की है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वालों की पहचान की जा सके।

ये भी पढे़ं- जब नहीं मिला कोई सहारा…तो खाली जेब और टूटे पैर के साथ 150 KM ट्राईसाइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग, भावुक कर देगी ये कहानी

कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

Location :  Kannauj

Published :  7 August 2026, 5:37 PM IST

Related News

Advertisement