हिंदी
अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त सोरों के लहरा गंगा घाट पर निरीक्षण करती हुईं (Img: Dynamite News)
Kasganj: सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अलीगढ़ मंडल की मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने शुक्रवार को सोरों स्थित लहरा गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और श्रद्धालुओं के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात गोताखोरों से सीधे बातचीत कर फीडबैक भी लिया।
निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने निरीक्षण के दौरान घाट पर बनाई गई व्यवस्थाओं का एक-एक कर अवलोकन किया। उन्होंने मेडिकल कैंप, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी। अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ उन्होंने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उनसे पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही। श्रद्धालुओं ने उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और प्रशासन की तैयारियों की सराहना की।
ये भी पढ़ें- बुनकरों की चमकेगी किस्मत, नाबार्ड के कार्यक्रम में 100 से अधिक बुनकरों को मिली नई तकनीक और ऑनलाइन बिजनेस की ट्रेनिंग
निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने घाट पर तैनात गोताखोरों से भी बातचीत की। उन्होंने नावों की उपलब्धता, आपातकालीन स्थिति में बचाव की तैयारी और ड्यूटी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे सक्रिय रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
मंडल आयुक्त ने घाट परिसर में महिला चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट, सड़क किनारे साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि रात के समय श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। मौके पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
ये भी पढ़ें- सीतापुर में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर सफाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत, लोहे की रॉड बनी जानलेवा
निरीक्षण के बाद मंडल आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते रहें। उन्होंने कहा कि सफाई, स्वास्थ्य, पेयजल, सुरक्षा और यातायात जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं कोई समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी एस.एन. त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान, उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Location : Kasganj
Published : 7 August 2026, 8:41 PM IST