हिंदी
झांसी में हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है(सोर्स-इंटरनेट)
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूरा मामला झांसी के गांव महेबा का है। जहां महिला के उपर युवक द्वारा कुल्हाड़ी से प्राणघाटक हमला कर दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस हमला के पीछे का कारण पता नही चल पाया है।
झांसी में महिला के सास को दो युवकों द्वारा परेशान किया जा रहा था। युवकों की पहचान रेबा व हिमंत के रूप में हुई है। इम युवकों ने महिला की सास के साथ गाली ग्लोज किया। इसके बाद अवाज सुनकर महिला बाहर आई तो उसने इस अभद्रता का विरोध किया। जिसके बाद युवकों ने कुल्हाड़ी से सिर परह वार वार कर दिय़ा। इसके बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद लोगों को आता देख युवक महिला को जाम से मारने की धमकी देने के बाद फराऱ हो गए।
पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच किया। इसके बाद थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने तहरीर के आधार पर आरोपियौों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने प्राथमिक जांच में हैरान करने वाले खुलासे किया। पुलिस ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का हो सकता है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।
महिला को पुलिस प्रशासन द्वारा एंम्बुलेंस से स्वास्थय केंद्र गुरसराया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत को गंभीर बताते हुए मेडिकल कॅालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने एक युवक पर क्रूर हमला कर उसके दोनों कान काट दिए और लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Location : Jhansi
Published : 21 May 2025, 1:39 PM IST
Topics : Crimenews Hindi News Jhansi UP Police uttarpradesh