हिंदी
एसएसपी ने किया बड़ा पुलिस फेरबदल (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार देर रात जारी आदेश में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 114 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस व्यापक बदलाव के तहत थानों से लेकर चौकियों और क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालयों तक नई तैनातियां की गई हैं, जिससे पुलिसिंग में तेजी और प्रभावशीलता लाने की कोशिश की जा रही है।
तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले हैं। जैसे-
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के DM बदले गये; देखिये सूची
जिले की दर्जनों चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। जगतपुर, जोगीनवादा, सैटेलाइट, धौराटांडा, रिठौरा, स्टेशन रोड, देवरनियां, कुतुबखाना, फतेहगंज पश्चिमी, लाल फाटक, किला, कर्मचारी नगर, आवास विकास, रामगंगानगर समेत कई प्रमुख चौकियों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे।
इस फेरबदल की खास बात यह रही कि रिजर्व पुलिस लाइन्स से बड़ी संख्या में दरोगाओं को फील्ड में भेजा गया है। तस्दीक खान, संजीव कुमार, रविन्द्रपाल सिंह, पवन शर्मा, महेशपाल सिंह, अनीश कुमार, विवेक कुमार और ज्योति त्यागी समेत कई अधिकारियों को विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है।
एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तुरंत अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालें। आदेश के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई दरोगाओं को पहली बार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 जिलों के DM समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची
एक साथ 114 पुलिसकर्मियों के तबादले को जिले में कानून-व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नए चेहरों के आने से थानों और चौकियों की कार्यशैली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे अपराध नियंत्रण और जनता की सुर
Location : Bareilly
Published : 21 April 2026, 12:09 PM IST