हिंदी
दुर्घटना में दो युवकों की मौत
Raebareli News: बांदा बहराइच हाईवे पर खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव मिला है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा बहराइच हाईवे निकट नर्बिला पुल के पास की यह घटना है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस डायल 112 व शिवगढ़ पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई होगी। शव के शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 8:00 बजे हुई। बताया जा रहा है कि युवक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल चल रहा था और सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की। उन्होंने पुष्टि की कि गया है। सिंह ने आगे बताया कि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया का सहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजारा ले रही है।
नहीं रुक रहा मौत का सिलसिला
वहीं सलोन में नहीं रुक रहा मौत का सिलसिला। सड़क दुर्घटना में आज एक 27 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला सलोन क्षेत्र के ख्वाजापुर के पास का है। मोहम्मद हसन उम्र लगभग 27 वर्ष में मीरजाहाँपुर किसी काम से सलोन के लिए धरई रोड से सलोन जा रहा था तभी रोड के किनारे एक ई रिक्शा खड़ा हुआ था। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रिक्शे में जा टकराई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
महाराष्ट्र में आग का कहर: केमिकल फैक्ट्री से लेकर हाईवे तक धधकी लपटें, हर तरफ चीख-पुकार और काला धुआं
जिला अस्पताल ले जाते समय युवक के रास्ते में ही मौत हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लगातार सड़क दुर्घटना में हो रही मौत से लोगों में दहशत का माहौल दिख रहा है।
Location : RaeBareli
Published : 21 April 2026, 2:21 PM IST