हिंदी
रिश्वतखोरी के आरोप से दहला थाना (IMG : Google)
Kannauj : जिले के इंदरगढ़ थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पत्रकार ने थाने के अंदर खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पत्रकार शिवा पटेल अपनी खेत की फसल कटवाए जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि शिकायत पर सुनवाई नहीं होने और पुलिस द्वारा रुपये मांगने से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें आत्मदाह करने से रोक लिया। पत्रकार शिवा पटेल एक निजी अखबार में कार्यरत बताए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का पक्ष सामने आने का इंतजार है।
Location : Kannauj
Published : 11 June 2026, 6:26 PM IST