मुजफ्फरनगर में पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ की ये वारदात, जानिए पूरी खबर

मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। पति ने पत्नी के प्रेमी को नाबालिक बेटे और भतीजे के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की जानकारी में जुट गई है। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है।

Updated : 25 March 2026, 5:39 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक बेवफा पत्नी की मौत के 6 महीने बाद उसके पति ने अपने नाबालिक बेटे और भतीजे के साथ मिलकर उसके आशिक को भी मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी।

क्या है पूरी खबर?

डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में 23 मार्च की रात मनोज नाम के एक व्यक्ति ने अपने भतीजे भारत और नाबालिक बेटे के साथ मिलकर अक्षय नाम के एक 26 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।

जिसके बाद हत्यारे जहां घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस दौरान मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

झील में मिला था शव, सबने माना हादसा… अब कोर्ट के एक फैसले ने खोले चौंकाने वाले राज!

इसके चलते पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्यारे मनोज, उसके भतीजे भारत और नाबालिक बेटे को गिरफ्तार करते हुए जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मनोज की पत्नी का मृतक अक्षय के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते जब इसकी जानकारी मनोज ओर उसके परिवार को हुई तो घर में विवाद शुरू हो गया था। जिसपर 6 महीने पूर्व मनोज की बेवफा पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।

गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे किया

बताया जा रहा है कि इसके बाद मतृका का प्रेमी अक्षय भी ज्यादातर गांव से बाहर ही रहने लगा था, लेकिन 22 मार्च को जब अक्षय गांव में वापस आया तो अपनी इज्जत का बदला लेते हुए मनोज ने अपने भतीजे भारत और नाबालिक बेटे के साथ मिलकर उस समय अक्षय की बेरहमी से हत्या कर दी।

LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, लाखों घरों तक पहुंचेगा PNG कनेक्शन; तीन महीने में बदल सकती है व्यवस्था

जब वह 23 मार्च को अपने खेत से घर लौट रहा था उसी समय हत्यारो ने धारदार हथियारों से अक्षय पर वार करते हुए पहले उसे घायल कर दिया और फिर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 25 March 2026, 5:39 PM IST

Advertisement