Uttar Pradesh: बदायूं में युवक का शव बरामद, इलाके में मची दहशत

बदायूं से बुधवार को सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Updated : 25 March 2026, 5:50 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। इस्लामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस-वे की साइड पटरी के पास बने गड्ढे-झाड़ियों के बीच स्थानीय राहगीरों ने सबसे पहले शव को देखा और शोर मचाया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ये है पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव की हालत बेहद खराब थी-कपड़े खून से सने हुए, सिर और शरीर पर कई गहरे जख्म और चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। शव की स्थिति देख कर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के गांवों से लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही इस्लामनगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत दुर्घटना के कारण हुई या किसी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई। शरीर पर मौजूद गंभीर चोटों को देखते हुए हत्या की आशंका को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

पुलिस ने आसपास के निर्माण स्थल, ढाबों और एक्सप्रेसवे से जुड़े मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, साथ ही एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे मजदूरों व ठेकेदारों से पूछताछ की जा रही है।

शव की नहीं हुई शिनाख्त

समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 25-30 साल के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेज दी है और लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी के परिजन लापता हों तो तत्काल थाना से संपर्क करें।

LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, लाखों घरों तक पहुंचेगा PNG कनेक्शन; तीन महीने में बदल सकती है व्यवस्था

गौरतलब है कि बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ महीने पहले एक्सप्रेसवे के ठेकेदार के एक चालक का शव पेड़ से लटका मिला था, जिसे प्राथमिक जांच में आत्महत्या माना गया था। वहीं, एक्सप्रेसवे के गड्ढे में युवक का शव मिलने की हालिया रिपोर्टों ने भी सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं।

Dhurandhar 2 collection: ‘धुरंधर 2’ की आंधी में उड़े आमिर खान और रणबीर कपूर के रिकॉर्ड, जानें 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल-हादसा, हत्या या आपसी रंजिश-की पड़ताल कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

Location :  Budaun

Published :  25 March 2026, 5:50 PM IST

Advertisement