हिंदी
मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में ‘वार्षिक प्रगति दिवस’ ( Img: Dynamite News)
Kolhui (Maharajganj): मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में आज (बुधवार)को वार्षिक प्रगति दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ, जिससे पूरे परिसर में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव तांडव की ऊर्जावान प्रस्तुति, यक्ष–युधिष्ठिर संवाद एवं राजस्थानी लोकनृत्य ने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। वहीं “ऑल इज़ वेल” गीत ने सभी का मन मोह लिया।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए अरीशा रहमान (प्राइमरी) और दीपांशी पाण्डेय (सीनियर) को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उनैजा आसिफ (नेत्र रोग विशेषज्ञ, गोरखपुर) उपस्थित रहीं।उन्होंने कहा कि अभिभावको को अपने बच्चों के साथ मित्रवत लगाव रखना चाहिए ताकि बच्चे अपने मन की बाते बेहिचक शेयर कर सके। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजली पांडेय (ब्लॉक प्रमुख, लक्ष्मीपुर) उपस्थिति रही, उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।
महराजगंज के मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में ‘वार्षिक प्रगति दिवस’ धूमधाम से सम्पन्न#Maharajganj #SchoolEvent #AnnualDay #Education #Students #CulturalProgram pic.twitter.com/5iqDmmuXzb
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 25, 2026
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन डॉ. नदीम अधमी ने कि उन्होंने बच्चों को दो संदेश दिया पहला टाइम टेबल बनाकर स्टडी करें दूसरा हमेशा स्कूल आये।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया डॉ. मीना अधमी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
होटल जैसा स्वाद अब घर में! वर्जिन और वॉटरमेलन मोइतो से पाएं गर्मी में ताजगी, जानें इसकी आसान रेसिपी
मैनेजिंग डायरेक्टर इं. समीर अधमी ने कहा कि स्कूल से बच्चों के घर जाने के बाद पैरेंट्स को बच्चों पर भी ध्यान देना चाहिए। स्कूल के बाद घर पर बच्चों के होमवर्क ,उनके खेल-कूद पर भी ध्यान देना चाहिए। बच्चे मोबाइल,टीबी ज्यादा यूज कर रहे ऐसा नहीं होना चाहिए। शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती हर्षलता शर्मा विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद एवं प्रेरणा दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके वार्षिक परिणाम (रिजल्ट) का वितरण भी किया गया। साथ ही जिन विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही, उन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।
झील में मिला था शव, सबने माना हादसा… अब कोर्ट के एक फैसले ने खोले चौंकाने वाले राज!
कार्यक्रम के दौरान उपप्रधानाचार्य अमित अग्रवाल, समन्वयक राणा प्रताप, ज्योति यादव, सरिता, प्रभाकर, अकरम, अहमद,प्रभांशु ,मनोज सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 25 March 2026, 5:20 PM IST
Topics : Maharajganj News Maharajganj School UP News