हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Internet)
Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल में पिछले वर्ष दिसंबर माह के दौरान विंटर कार्निवल घूमने आए एक युवक के लापता होने और फिर झील से उसका शव मिलने की घटना अब नए मोड़ पर पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार, रोहन अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने तलाश शुरू की और 3 जनवरी 2026 को नैनी झील में युवक का शव बरामद किया। उस समय यह मामला एक दुर्घटना माना गया था, लेकिन अब न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद पूरी कहानी बदल गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक के पिता द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि रोहन की मौत किसी हादसे का नतीजा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या प्रतीत होती है। याचिका में पिता ने आरोप लगाया कि घटना वाली रात रोहन को उसके दोस्त जबरदस्ती अपने साथ ले गए थे। शुरुआती पूछताछ में दोस्तों ने इससे साफ इनकार कर दिया, लेकिन जांच में पता चला कि हादसे से कुछ देर पहले रोहन अपने साथियों के साथ ठंडी सड़क पर मौजूद था।
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले को नई दिशा देते हुए रोहन के साथ रहने वाले सिद्धार्थ, मोनू, रितिका, कृतिका, विदुषी शर्मा और चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की दोबारा जांच कर रही है, ताकि इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई उजागर हो सके।
होटल जैसा स्वाद अब घर में! वर्जिन और वॉटरमेलन मोइतो से पाएं गर्मी में ताजगी, जानें इसकी आसान रेसिपी
गौरतलब है कि नैनीताल में लापता युवक रोहन की मौत का मामला बड़ा मोड़ ले चुका है। नैनी झील से शव मिलने के बाद इसे हादसा माना गया था, लेकिन पिता की याचिका पर कोर्ट ने इसे हत्या करार देते हुए पुलिस को नए सिरे से जांच के आदेश दिए हैं। दोस्तों समेत कई लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अब देखना ये है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
Location : Nainital
Published : 25 March 2026, 4:03 PM IST
Topics : Naini Lake Nainital Nainital News Rohan Death Case