बरेली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गुडबारा गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated : 18 March 2026, 12:34 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहेड़ी क्षेत्र के गांव गुडबारा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन तेज रफ्तार में था और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

मैनपुरी में अचानक भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मासूमों की चीखों से गूंज उठा गांव…आखिर कैसे हुआ इतना बढ़ा हादसा

मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत

हादसे में जाम बाजार निवासी शिवा ठाकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनका तहेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में इलाज जारी, हालत नाजुक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवा ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे के बाद गांव गुडबारा और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक अपने घर लौट रहे थे और गांव से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हो गया।

Muzaffarnagar: युवती ने डॉक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ये काम

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Location : 
  • Bareilly

Published : 
  • 18 March 2026, 12:34 PM IST

Advertisement