हिंदी
गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Gorakhpur: जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर गांव में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैला दिया। जानकारी के अनुसार, खुश्बू राज नामक महिला की धारदार हथियार (चाकू) से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि मृतका का सीताराम नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर लंबे समय से गांव में चर्चा थी। वहीं, महिला का पति विदेश में रहकर काम करता है। इसी कथित संबंध को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्य जुटाने में लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही गगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन इस बीच गांव में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की चेतावनी दी, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद इतनी बड़ी वारदात टल सकती थी।
गोरखपुर में गैस सिलेंडर वाले ने किया खेल, पुलिस ने भेजा जेल, ग्राहक बोले- मजा आया!
फिलहाल, पुलिस के कार्यशैली गम्भीर सवाल उठ रहे है , स्थानीय पुलिस व अधिकारी मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। इस जघन्य हत्या ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती दरार और समाज में पनप रही हिंसक प्रवृत्ति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
Location : Gorakhpur
Published : 1 April 2026, 11:54 PM IST
Topics : GKP news hindi Gorakhpur Dn news up news hindi