हिंदी
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री के आरोप में पवन कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई में आरोपी पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
ब्लैक मार्केटिंग में पकड़ा गया आरोपी
Gorakhpur: जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा कसते हुए गीडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर गैस सिलेंडर बेचने के आरोप में पवन कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पवन कुमार वर्मा निवासी बुद्धनगर (पीपीगंज) को गिरफ्तार किया गया है। वह आशीष इंडेन गैस सर्विस का प्रोपराइटर है। उस पर आरोप है कि वह घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध ब्लैक मार्केटिंग कर उपभोक्ताओं से मनमानी कीमत वसूल रहा था।
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक वादी ने थाना गीडा में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी तय दर से अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर बेच रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गोरखपुर की बेटी ने रचा इतिहास: प्रियंका नायक बनीं जिला समाज कल्याण अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 316(5), 61(2) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कानून के दायरे में करते हुए की गई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पवन कुमार वर्मा का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर पहले भी मारपीट, लूट, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गोरखपुर में फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, इनाम से बढ़ी हलचल
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव समेत अन्य कर्मी शामिल थे, जिन्होंने मामले की गहन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।