हिंदी
पुलिस का शिकंजा
Gorakhpur: गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के बीच पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विशाल यादव पर अब शिकंजा और कस गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जिससे इलाके में हलचल तेज हो गई है।
पुलिस के अनुसार थाना गीडा में दर्ज मुकदमा में आरोपी विशाल यादव, निवासी नौसढ़, काफी समय से फरार है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।जिसमें हिंसा और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े आरोप शामिल हैं। इन धाराओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उसे हर हाल में पकड़ना चाहती है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस की कई टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं लेकिन अभी तक वह गिरफ्त से बाहर है। सर्विलांस टीम को भी एक्टिव कर दिया गया है ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सके।
गोरखपुर में जिसे लोग भूल चुके थे, उसी केस ने अचानक लिया खतरनाक मोड़! 7 साल बाद मिला इंसाफ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साफ निर्देश दिए हैं कि फरार अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इसी के तहत आरोपी पर इनाम घोषित कर आम लोगों से भी सहयोग मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी देगा। उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे इनाम की राशि दी जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच डर का माहौल बन गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और फरार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 1 April 2026, 5:42 AM IST
Topics : crime news Gorakhpur News UP Police wanted criminal