हिंदी
नाबालिग से दुष्कर्म (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Hamirpur: राजस्थान में 13 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में महिलाओं ने प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विरोध जताया तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के माध्यम से सौंपा।
आखिर आरोपी को बचाने के लिए पर्दे के पीछे से कौन कर रहा था पैरवी? प्रदर्शनकारी महिलाओं के इस तीखे सवाल का पूरा सच यहाँ जानिए
प्रदर्शन में शामिल महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और अन्य महिलाओं ने पीड़िता के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने "बालिका सुरक्षा सुनिश्चित करो", "न्याय दो" और "दोषियों को कड़ी सजा दो" जैसे नारे लगाए।
Hamirpur: सरकारी रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी थी लोडिंग, खौफनाक हादसे ने खोली खदान माफियाओं की पोल
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने मांग की कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानूनों का सख्ती से पालन किया जाए और ऐसे मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई हो।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई।
इस दौरान अधिवक्ता सती कुशवाहा और प्रिया द्विवेदी सहित कई महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की।
Location : Hamirpur
Published : 9 July 2026, 6:45 PM IST