Maharajganj: ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ गाने पर छिड़ा संग्राम! जानिए ऐसा क्या हुआ कि रणक्षेत्र बन गया शादी का मंडप?

महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर भोजपुरी गाना 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' बजाने को लेकर घराती और बराती पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब डीजे पर भोजपुरी गाना 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' बजाने को लेकर घराती और बराती पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली बात पर शुरू हुई नोकझोंक देखते ही देखते तीखी बहस और हंगामे में बदल गई। शादी में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल कुछ देर के लिए तनाव में बदल गया।

भोजपुरी गाने की फरमाइश बनी विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित आयुष मैरिज हॉल, रुद्रपुर शिवनाथ में सिद्धार्थनगर जिले के लोटन क्षेत्र से बारात आई थी। द्वारपूजा और अगवानी के दौरान बराती डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहे थे। इसी बीच कुछ बरातियों ने भोजपुरी का चर्चित गाना 'राजा जी के दिलवा टूट जाई' बजाने की फरमाइश की।

Maharajganj: ढेसो पुल के जंगल में तेंदुए की दस्तक! निचलौल में दहशत, खेत-जंगल जाने से कतरा रहे ग्रामीण

दुल्हन पक्ष ने जताई आपत्ति

बताया जा रहा है कि दुल्हन के भाई ने इस गाने पर आपत्ति जताते हुए डीजे संचालक से दूसरा गीत बजाने को कहा। लेकिन बराती अपनी मांग पर अड़ गए और इसी गाने को बजाने की जिद करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हंगामे में बदल गई। शादी में मौजूद रिश्तेदार और मेहमान भी एक-दूसरे को समझाने में जुट गए, लेकिन माहौल लगातार गर्माता गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाद खत्म हुआ और शादी की आगे की रस्में सकुशल संपन्न कराई गईं।

Maharajganj: धान की रोपाई बनी काल! पोखरे में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव वालों ने निकाला शव तो हुआ बड़ा खुलासा

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  9 July 2026, 5:47 PM IST

Related News

Advertisement