Maharajganj: धान की रोपाई बनी काल! पोखरे में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव वालों ने निकाला शव तो हुआ बड़ा खुलासा

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में धान की रोपाई के दौरान एक 18 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हाथ-पैर धोने के दौरान पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। युवक खेत में धान की रोपाई कर रहा था और काम खत्म होने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए पोखरे पर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

हाथ-पैर धोते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गुलाम वारिस (18) पुत्र वारिस अली, निवासी गुलरिहा कला के टोला पोखरभिटवा, गुरुवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। काफी देर तक खेत में काम करने के बाद वह पास स्थित पोखरे पर हाथ-पैर धोने के लिए पहुंचा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

Maharajganj: पुलिसकर्मियों पर किशोर को पीटने का आरोप, परिजनों ने क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि

युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Maharajganj: जाम ने फिर रोकी निचलौल की रफ्तार! घंटों फंसे रहे लोग, मुख्य तिराहे पर रेंगती रही ट्रैफिक व्यवस्था

पुलिस ने की आवश्यक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक शिवनाथ साहनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने लिखित रूप से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Location :  Maharajganj

Published :  9 July 2026, 5:18 PM IST

Related News

Advertisement