Mainpuri: या तो केस हटाओ या दुनिया से… मैनपुरी में दबंगों के खौफ से कांप रहा पीड़ित परिवार

थाना कुर्रा क्षेत्र में दबंगों ने पुलिस के सामने ही एक चाऊमीन विक्रेता को बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित ने अब परिवार के साथ SP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 9 July 2026, 5:01 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम सौज में मामूली बात पर दबंगों ने एक चाऊमीन विक्रेता की बेरहमी से पिटाई कर दी। दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ा हुआ था कि उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में भी पीड़ित को पीटना जारी रखा। गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने अब परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

​क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सौज निवासी पंकज गांव में ही चाऊमीन का ठेला लगाता है। पुरानी रंजिश या मामूली विवाद को लेकर गांव के ही रसूखदार दबंगों—गणेश, शिवा, आयुषरंजन और अनुज ने पंकज पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने पंकज को तब तक जमकर पीटा जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गया।

ये भी पढ़ें: Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई

​हैरत की बात यह रही कि जब घटना की सूचना पर कुर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी दबंगों के भीतर कानून का कोई खौफ नहीं दिखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों के सामने ही पीड़ित को पीटा। घटना के बाद से ही आरोपी दबंग पीड़ित परिवार को केस वापस न लेने पर जान से मारने की लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

​SP से लगाई न्याय की गुहार

​दबंगों के डर और स्थानीय पुलिस की ढिलाई से परेशान होकर पीड़ित पंकज अपने परिजनों के साथ मैनपुरी SP कार्यालय पहुंचा। पीड़ित की पत्नी कोमल और भाई मुनेश ने SP को आपबीती सुनाते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: Mainpuri: SDM के बाद अब DM की चौखट पर न्याय की गुहार, सरकारी सिंचाई व्यवस्था ठप होने से किसे भुगतना पड़ रहा खामियाजा

​​मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर तुरंत संज्ञान लिया है। SP ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश देते हुए आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Mainpuri

Published :  9 July 2026, 5:01 PM IST

Advertisement