लव यू बोलकर पिलाता था कड़वी स्मूदी… घुट-घुट कर मरी पत्नी, जानिए कातिल पति के शातिर दिमाग का खौफनाक सच

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर अविनाश नार्ने को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसने पत्नी की मौत के बाद प्रेमिका को शव की तस्वीर भेजी थी। मामले में जांच के बाद फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 9 July 2026, 3:25 PM IST
google-preferred

New Delhi: अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में भारतीय मूल के 30 वर्षीय इंजीनियर अविनाश नार्ने को अपनी पत्नी की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसने अक्टूबर 2025 में अपनी 27 वर्षीय पत्नी रजिता सबिनेनी की गला घोंटकर हत्या की और मामले को आत्महत्या या दुर्घटना जैसा दिखाने की कोशिश की। करीब नौ महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने उसे फर्स्ट-डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पत्नी की मौत के बाद बनाई थी फर्जी कहानी

पुलिस के अनुसार, अक्टूबर 2025 में अविनाश ने पुलिस को फोन कर बताया था कि उसकी पत्नी बाथरूम में बंद है और कोई जवाब नहीं दे रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम में रजिता को मृत पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटने से दम घुटना बताया गया, जिसके बाद मामले को हत्या मानकर जांच शुरू की गई।

Crime in US: अमेरिका के इस हिन्दू मंदिर में चोरों ने बोल धावा, चोरी कीमती चीजें

जांच में सामने आया प्रेम संबंध का एंगल

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अविनाश का शादी से पहले भारत में एक महिला के साथ प्रेम संबंध था और शादी के बाद भी दोनों संपर्क में थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इसी रिश्ते को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है।

India US Deal: आखिर कौन-सा 1% मुद्दा रोक रहा है ऐतिहासिक व्यापार समझौता? राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान

प्रेमिका को भेजी थी शव की तस्वीर

कोर्ट में पेश दस्तावेजों के अनुसार, अविनाश ने पत्नी की मौत के अगले दिन अपनी कथित प्रेमिका को शव की तस्वीर भेजी थी। पूछताछ के दौरान उसने इस बात को स्वीकार भी किया। पुलिस का यह भी दावा है कि मृतका ने अपनी मौत से पहले पति द्वारा बनाए गए पेय पदार्थों के स्वाद को लेकर कई बार शिकायत की थी। उसने एक संदेश में लिखा था कि स्मूदी का स्वाद खांसी की सिरप जैसा लग रहा है। हालांकि, यह जांच का हिस्सा है और अंतिम निष्कर्ष अदालत की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।

48 करोड़ रुपये की जमानत तय

पुलिस ने करीब नौ महीने तक डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद अविनाश नार्ने को गिरफ्तार किया। स्थानीय अदालत ने उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप तय किया है। उसे 50 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपये) की जमानत राशि के साथ हिरासत में रखा गया है। यदि अदालत में आरोप सिद्ध होते हैं तो वॉशिंगटन राज्य के कानून के तहत उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  9 July 2026, 3:25 PM IST

Related News

Advertisement