हिंदी
भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रोडवेज बस में सीट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला यात्री और बस स्टाफ के बीच सीट को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने परिजनों और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।
बताया जा रहा है कि जैसे ही बस इंगोहटा तिराहे पर पहुंची, आरोपियों ने बस को रुकवाया और चालक को जबरन नीचे उतार लिया। इसके बाद चालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई।
घटना के दौरान जब बस परिचालक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। हमलावरों ने चालक और परिचालक को निशाना बनाते हुए मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं।
Gorakhpur News: सुबह की खामोशी में गूंजा चीखों का शोर, स्कूल बस ने ली बच्ची की जान
इतना ही नहीं, हमलावरों द्वारा मोबाइल फोन और नकदी छीनने का भी प्रयास किया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के चलते स्थिति और बिगड़ने से बच गई।
घटना के बाद संघ के जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के साथ इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कर्मचारी संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा।
Dehradun: रानीपोखरी में गैस वितरण की पोल खुली, आदेश धरे रह गए; जनता लाइन में बेहाल
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं, इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।
Location : Hamirpur
Published : 15 April 2026, 1:51 PM IST