ईरान इजरायल युद्ध के चलते गोरखपुर की दुल्हन का हाल बेहाल, इन हालातों में फंसा दुल्हा

गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में 11 मार्च को होने वाली शादी में दूल्हे के विदेश में फंसने की वजह से पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन दूल्हे के न पहुंचने की खबर ने खुशियों को गम में बदल दिया। मंडप सजा था, हल्दी की रस्म अधूरी रह गई।

Gorakhpur: शादी की खुशियों से सजा घर अचानक मायूसी में बदल गया, जब दूल्हे के विदेश में फंस जाने की खबर ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया। गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के एक गांव में 11 मार्च को होने वाली शादी से ठीक पहले ऐसा मोड़ आया कि सजे मंडप में शहनाई बजने से पहले ही सन्नाटा छा गया।

एक साल पहले तय हुई थी शादी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बताया जा रहा है कि खजनी क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी गोंडा जिले के युवक से करीब एक वर्ष पहले तय हुई थी। शादी की तारीख 11 मार्च तय थी और बारात गोंडा से गोरखपुर आनी थी। घर में कई दिनों से तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। ‘माटी कोड़ने’ सहित अन्य पारंपरिक रस्में पूरी कर ली गई थीं। रिश्तेदारों और मेहमानों का आना भी शुरू हो गया था।

फतेहपुर के लाल ने किया कमाल: CA परीक्षा में आल इंडिया 19वीं रैंक, जिले का नाम किया रोशन

मंगलवार को हल्दी की रस्म होनी थी। घर में ढोलक और गीतों की तैयारी चल रही थी। दरवाजे पर टेंट और मंडप सज चुका था, हलवाई मिठाई और खाजा बनाने में लगे थे। परिवार और गांव के लोग बारात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच अचानक लड़के वालों की तरफ से फोन आया कि दूल्हा कतर में फंसा हुआ है और उसका टिकट रद्द हो गया है, इसलिए वह समय पर भारत नहीं पहुंच पाएगा।

गम में बदला खुशी का पल

यह खबर मिलते ही लड़की के घर में खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया। परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और घर में सन्नाटा छा गया। जिस मंडप में शहनाई गूंजने वाली थी, वह सूना पड़ गया। हल्दी की रस्म की तैयारियां भी अधूरी रह गईं।

परिवार के लोगों ने बताया कि दूल्हा विदेश में काम करता है और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात तथा उड़ानों में व्यवधान के कारण वह समय पर वापस नहीं आ सका। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन दूल्हे के न आने की खबर से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

यूपी में रिश्वतखोरी से जुड़ी बड़ी खबर, दो CDO के बाद दो और अधिकारी बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

गांव के लोग भी इस घटना से भावुक हो उठे। जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां अब मायूसी छाई हुई है। परिजनों का कहना है कि हालात सामान्य होने पर नई तारीख तय कर शादी कराने की कोशिश की जाएगी।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 11 March 2026, 11:32 AM IST

Advertisement
Advertisement