हिंदी
फतेहपुर के मानस अग्रहरि ने वर्ष 2026 की CA परीक्षा में आल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। SRCC यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी करने वाले मानस की यह सफलता परिवार की प्रेरणा और उनके परिश्रम का परिणाम है।
आल इंडिया में 19वीं रैंक हासिल करने वाले मानस अग्रहरि
Fatehpur: फतेहपुर जनपद के लिए गर्व का पल सामने आया है। जहां के मानस अग्रहरि ने वर्ष 2026 की चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे फतेहपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मानस की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का मार्गदर्शन और उनके कठिन परिश्रम की प्रमुख भूमिका रही है। उनके पिता महेंद्र कुमार गुप्ता CMI, रेलवे स्टेशन फतेहपुर में कार्यरत हैं, जबकि मां गुंजन गुप्ता सरकारी स्कूल में अध्यापिका के रूप में सेवा दे रही हैं। माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार और सही मार्गदर्शन ने मानस को अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित किया और उनके प्रयासों को दिशा दी।
मानस ने SRCC यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से बी.कॉम फाइनल की पढ़ाई पूरी की। अध्ययन के दौरान ही उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। उनके समय प्रबंधन, अनुशासन और लगातार मेहनत करने की प्रवृत्ति ने उन्हें इस कठिन परीक्षा में शीर्ष रैंक दिलाई।
यह उपलब्धि आज के युवाओं के लिए एक प्रेरक संदेश है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कठिन परिश्रम और लगन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। मानस की सफलता यह दिखाती है कि छोटे शहर के युवा भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें हासिल कर सकते हैं।
फतेहपुर की धरती से निकली यह सफलता निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का हौसला देगी। जिले में उनके इस गौरवपूर्ण नामकरण की चर्चा हर ओर हो रही है।
यूपी में रिश्वतखोरी से जुड़ी बड़ी खबर, दो CDO के बाद दो और अधिकारी बर्खास्त, जानिए पूरा मामला
मानस को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी गई हैं। उनके प्रयास और सफलता ने यह संदेश दिया है कि मेहनत, समर्पण और लक्ष्य की स्पष्टता से कोई भी युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।