गोरखपुर में ओवर स्पीडिंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का हंटर, इतने वाहनों का चालान

गोरखपुर की यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को शहर भर में व्यापक अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की।

Gorakhpur: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को गोरखपुर यातायात पुलिस ने शहर भर में व्यापक अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय, टीआई बीर बहादुर सिंह, टीआई जगमोहन राय समेत यातायात पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

इन वाहनों का किया चालन

अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों को निशाने पर लिया गया। पुलिस ने ऐसे 7 वाहनों का चालान किया। वहीं हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के मानकों का पालन नहीं करने वाले 21 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

गोरखपुर में चोरी का बड़ा खुलासा! 5 शातिर चोर गिरफ्तार, 4.30 लाख नकद बरामद

सबसे बड़ी कार्रवाई ओवरस्पीडिंग के खिलाफ देखने को मिली। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात निदेशालय के निर्देश पर मुख्य मार्गों पर स्पीड रडार लगाकर चेकिंग की गई। इस दौरान तेज रफ्तार में वाहन चलाते पाए गए 70 वाहनों का चालान कर कार्रवाई की गई।

अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने सिर्फ कार्रवाई तक खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

गोरखपुर में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म केस का इनामी दंपती गिरफ्तार; लंबे समय से था फरार

इतने वाहनों का हुआ चालन

शहर क्षेत्र में चलाए गए इस विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान कुल 891 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। वहीं 47 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  21 May 2026, 12:12 AM IST

Advertisement