गोरखपुर में चोरी का बड़ा खुलासा! 5 शातिर चोर गिरफ्तार, 4.30 लाख नकद बरामद

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में हुई बिजली केबल चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान को बेचकर हासिल किए गए 4 लाख 30 हजार 100 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Gorakhpur:  गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में हुई बिजली केबल चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान को बेचकर हासिल किए गए 4 लाख 30 हजार 100 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों पर पुलिस की नजर और सख्त हो गई है।

क्या है पूरी खबर?

मामला थाना गीडा में दर्ज मुकदमा संख्या 226/2026 से जुड़ा है, जिसमें अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक 19 मई 2026 को चोरों ने एक स्थान से दो ड्रम विद्युत केबल चोरी कर लिए थे, जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई।

पांच आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आगरा में एचटी लाइन ने ली युवक की जान, छत पर काम करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, बहन भी झुलसी

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय पाण्डेय, राम प्रकाश भारती, उमेश गुप्ता, अजय कुमार और सिकंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सभी आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए विद्युत केबल को बेच दिया गया था और उससे प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया गया था। बरामद नकदी उसी बिक्री से जुड़ी बताई जा रही है।

मायावती ने नहीं खोला दरवाजा… कांग्रेस नेताओं को लौटना पड़ा बैरंग, यूपी की राजनीति में तेज हुई हलचल

पुलिस ने बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी भी कर दी है। वहीं अब पुलिस यह भी खंगाल रही है कि गिरफ्तार आरोपी किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। इस खुलासे को गीडा पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ गई है।

Location :  Gorakhpur

Published :  20 May 2026, 8:34 PM IST

Related News

Advertisement