गोरखपुर में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म केस का इनामी दंपती गिरफ्तार; लंबे समय से था फरार

गोरखपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई के क्रम में शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शाहपुर में दर्ज दुष्कर्म के गंभीर मामले में करीब डेढ़ वर्ष से वांछित चल रहे 10-10 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 20 May 2026, 8:57 PM IST
google-preferred

Gorakhpur:  गोरखपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई के क्रम में शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना शाहपुर में दर्ज दुष्कर्म के गंभीर मामले में करीब डेढ़ वर्ष से वांछित चल रहे 10-10 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त बृजपाल सिंह और उसकी पत्नी सोनिया शामिल हैं, जिन पर दुष्कर्म और साजिश में सहयोग का आरोप है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार,यह कार्रवाई अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मथुरा जिले के कोसीकला क्षेत्र स्थित नंदगांव बाईपास रोड के निवासी बताए गए हैं।

दीपिका नागर मामले में Exclusive Story : 5.7 किमी पर था यथार्थ, 12 किमी का सफर तय करके शारदा अस्पताल में क्यों गया?

सोनिया ने इस अपराध में सहयोग

मामला वर्ष 2024 का है। पीड़िता ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बृजपाल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसकी पत्नी सोनिया ने इस अपराध में सहयोग किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना शाहपुर में मुकदमा अपराध संख्या 306/24 के तहत धारा 323, 504, 506, 376 और 120बी आईपीसी में केस दर्ज किया गया था।

10-10 हजार रुपये का पुरस्कार

मुकदमे में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस दंपती की तलाश में पुलिस लगातार जुटी थी। आखिरकार शाहपुर पुलिस टीम ने सटीक सूचना और रणनीति के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बरेली में बड़ा हादसा: करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह, महिला उपनिरीक्षक माधवी सिंह, उपनिरीक्षक सत्यम सिंह, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल आकाश सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को महिलाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी पुलिस कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Location :  गोरखपुर

Published :  20 May 2026, 8:57 PM IST

Advertisement