दीपिका नागर मामले में Exclusive Story : 5.7 किमी पर था यथार्थ, 12 किमी का सफर तय करके शारदा अस्पताल में क्यों गया?

चर्चित दीपिका नागर मौत मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद दीपिका को नजदीकी यथार्थ अस्पताल की बजाय दूर स्थित शारदा अस्पताल ले जाया गया> जिससे परिवार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिलने से केस और भी संदिग्ध हो गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 20 May 2026, 7:11 PM IST
google-preferred

Noida Desk : दीपिका नागर मौत मामले में अलग-अलग एंगल निकालकर सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के नंबर-1 न्यूज़ चैनल डाइनामाइट न्यूज की टीम पहले दिन से ही इस मौत मामले में जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। अब डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल टीम ने एक खास पड़ताल की है, जिसकी वजह से दीपिका के ससुराल वाले एक एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

तत्काल अस्पताल लेकर गए थे ससुराल वाले

जब दीपिका तीसरी मंजिल से नीचे गिरी तो उसकी हालत बेहद नाजुक थी। दीपिका के ससुराल वाले तत्काल उसको गाड़ी में डालकर ग्रेटर नोएडा में स्थित शारदा अस्पताल लेकर गए। दीपिका का ससुराल जलपुरा गांव में है और वहां पर सबसे नजदीक यथार्थ अस्पताल है।

डाइनामाइट न्यूज़ की जांच पड़ताल में क्या सामने आया?

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने जांच पड़ताल की, इसके बाद खुलासा हुआ कि दीपिका के घर से यथार्थ हॉस्पिटल की दूरी 5.7 किलोमीटर है और शारदा अस्पताल की दूरी 12 किलोमीटर है। यानी डबल का फर्क है तो आखिरकार क्यों दीपिका के ससुराल वाले उसको यथार्थ अस्पताल ना ले जाकर शारदा अस्पताल में लेकर गए। इससे एक बार फिर जाहिर होता है कि मंशा कुछ अलग थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Exclusive Video: दहेज की बलि चढ़ी दीपिका नागर! इसी घर में रची गई मौत की साजिश?

अब तक 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने दीपिका त्यागी मौत मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में काफी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर काफी स्थानों पर चोट के निशान आए हैं। अब देखना है कि इसका खुलासा कब पूरे तरीके से होगा।

Location :  Noida

Published :  20 May 2026, 7:09 PM IST

Advertisement