ग्रेटर नोएडा की एक और बेटी चढ़ी दहेज की बलि: निक्की भाटी के बाद दीपिका नागर के साथ…फॉर्च्यूनर से सस्ती है जान?
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में शादी के महज 14 महीने बाद दीपिका नागर की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या बता रही है। मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।