Greater Noida: ‘गांव की सबसे सुंदर बेटी’ की दर्दनाक मौत! एक करोड़ की शादी भी नहीं बचा सकी दीपिका की जिंदगी

पोस्ट ग्रेजुएट और गांव की सबसे सुंदर कही जाने वाली दीपिका की मौत ने हर किसी को हिला दिया है। शादी में करोड़ों खर्च करने वाले पिता को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ महीनों बाद बेटी की जिंदगी इस तरह खत्म हो जाएगी। मौत से कुछ घंटे पहले आखिर ससुराल में क्या हुआ था?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 May 2026, 9:50 AM IST
google-preferred

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा इलाके में हुई दीपिका नागर की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटी को परिवार ने बड़े अरमानों के साथ विदा किया था, वही शादी के कुछ महीनों बाद रहस्यमयी हालात में मृत मिली। आरोप है कि दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

मामले में पुलिस ने पति रितिक और उसके पिता मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में गुस्सा और मातम दोनों का माहौल है।

“अपने गांव की सबसे सुंदर लड़की थी दीपिका”

दीपिका के परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई में बेहद तेज थी और उसने पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि गांव में उसकी सुंदरता और सरल स्वभाव की चर्चा होती थी। माता-पिता ने उसकी शादी धूमधाम से की थी और करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे, ताकि बेटी का जीवन खुशहाल रहे।

लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दीपिका के चेहरे की मुस्कान गायब होने लगी। परिजनों का आरोप है कि पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदार लगातार कार और नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दीपिका को प्रताड़ित किया जाता था।

वट सावित्री का रखा था व्रत, मौत ने ले ली जिंदगी! पांच महीने पहले दुल्हन बनी गुंजन की लाश देख कांप उठा भाई

मौत से कुछ घंटे पहले पिता पहुंचे थे ससुराल

दीपिका के पिता संजय ने बताया कि 17 मई की दोपहर बेटी का फोन आया था। उसने रोते हुए बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और फॉर्च्यूनर कार व 50 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। बेटी की बात सुनकर पिता तुरंत अपने साले बाबू प्रधान के साथ जलपुरा पहुंचे। वहां दोनों पक्षों को समझाया गया और माहौल शांत कराने की कोशिश की गई। परिजनों को उम्मीद थी कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन रात होते-होते ऐसा फोन आया जिसने पूरे परिवार को तोड़ दिया।

रात करीब 12:30 बजे समधी मनोज ने फोन कर बताया कि दीपिका सीढ़ियों से गिर गई है। जब परिवार शारदा अस्पताल पहुंचा तो दीपिका की मौत हो चुकी थी।

शरीर पर मिले 30 से ज्यादा चोटों के निशान

परिजनों का आरोप है कि दीपिका को बेरहमी से पीटा गया था। उसके शरीर पर 30 से अधिक गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। परिवार का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने पति रितिक, ससुर मनोज, सास पूनम, ननद नेहा और तन्नी समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

कानपुर में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, पुलिस ने खोले कई राज

कॉलोनाइजर ससुर पर पहले से दर्ज हैं केस

पीड़ित परिवार का दावा है कि दीपिका का ससुर मनोज एक कॉलोनाइजर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी पति रितिक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था और गांव में झगड़ों को लेकर उसका नाम पहले भी सामने आ चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Location :  Greater Noida News

Published :  19 May 2026, 9:50 AM IST

Advertisement