Gorakhpur News: पुलिस को चकमा देने में विफल झपटमार, ऐसे फंसा पुलिस के जाल में

गोरखपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झपटमारों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों को पीछे से धक्का देकर जमीन पर गिरा कर उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार होने वाले झपटमार को गिरफ्तार किया है।

Gorakhpur: जनपद गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना हरपुर बुदहट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले अपराधियों पर पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।

गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस का बड़ा एक्शन: डकैती व चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 33 गिरफ्तार,

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना हरपुर बुदहट पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 175/2025 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विनय यादव उर्फ भुल्लर पुत्र हरिशंकर यादव निवासी गोरेडीह (वर्तमान पता ग्राम रामनगर सूरस) को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने वादी को पीछे से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना हरपुर बुदहट पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त विनय यादव उर्फ भुल्लर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना हरपुर बुदहट में वर्ष 2024 और 2025 में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि अभियुक्त लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: बैग से 50 लाख रुपये नकद बरामद, हवाला से जुड़ने की आशंका

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिवचंद्र पटेल, कांस्टेबल गोरनाथ यादव तथा हेड कांस्टेबल संजय उपाध्याय शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार हो रही पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 4 January 2026, 1:10 AM IST

Advertisement
Advertisement