हिंदी
पुलिस का बड़ा एक्शन
Gorakhpur: गोरखपुर में टोल बचाने के चक्कर में ग्रामीण सड़कों को ‘हाईवे’ बनाकर दौड़ रहे भारी वाहनों पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया है। वर्षों से चल रहे इस अवैध खेल ने जहां गांव की सड़कों को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया था, वहीं अब खजनी पुलिस की सख्ती ने पूरे नेटवर्क की रफ्तार रोक दी है। हालात ऐसे थे कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन अब नाकेबंदी और चेकिंग ने इस पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है।
दक्षिणांचल के खजनी, बांसगांव, सिकरीगंज, गोला और जैतपुर इलाके में लंबे समय से एक गंभीर समस्या चल रही थी। बड़े-बड़े ट्रक और ट्रेलर टोल टैक्स बचाने के लिए सीधे ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल कर रहे थे। इन सड़कों पर न तो भारी वाहनों के हिसाब से डिजाइन था और न ही इतनी ट्रैफिक क्षमता, लेकिन इसके बावजूद लगातार ओवरलोड वाहन इन रास्तों से गुजर रहे थे।
गोरखपुर में एक क्लिक और खाते से गायब हुए 1 लाख रुपये, फिर हुआ ऐसा कि साइबर ठगों के उड़ गए होश
अब खजनी पुलिस ने इस पूरे मामले पर बड़ा एक्शन लिया है। क्षेत्राधिकारी खजनी विवेक तिवारी के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक जयंत सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत खजनी-जैतपुर, बांसगांव, मल्हनपार समेत कई प्रमुख ग्रामीण मार्गों पर लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग की गई।
पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी हालत में ग्रामीण सड़कों को टोल बचाने के शॉर्टकट रूट के तौर पर इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। भारी व्यावसायिक वाहनों को केवल राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और फोरलेन मार्गों का ही उपयोग करना होगा।
गोरखपुर का वो ‘बदनाम’ इलाका, जिसे एक ऐतिहासिक फैसले ने रातों-रात बना दिया शहर की सबसे खूबसूरत जगह!
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांवों में राहत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब सड़कें पहले से सुरक्षित महसूस हो रही हैं। जाम की समस्या काफी हद तक कम हुई है और बच्चों के स्कूल जाने के रास्ते भी सुरक्षित हुए हैं। रामजी वर्मा, रामबृक्ष वर्मा, अनिल पांडेय, संतोष पाल, मनोज पटेरा, राजकुमार गुप्ता और लव त्रिपाठी समेत कई ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि लंबे समय से जिस समस्या से जूझ रहे थे, उसका समाधान अब नजर आ रहा है।
Location : Gorakhpur
Published : 1 June 2026, 9:44 PM IST