Gorakhpur News: टोल बचाने वाले भारी वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही लगभग बंद
गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में टोल बचाने के लिए भारी वाहनों द्वारा सड़कों के दुरुपयोग पर खजनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। खजनी, बांसगांव और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाकर ट्रकों की आवाजाही लगभग रोक दी गई है। इस कदम से ग्रामीणों को जाम और हादसों से बड़ी राहत मिली है।