Gorakhpur News: खजनी में ‘मिशन शक्ति 5.0’ का शुभारंभ, महिला सुरक्षा और स्वावलंबन की नई शुरुआत

गोरखपुर के खजनी थाना परिसर में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ का आयोजन महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से किया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सुरक्षा देने और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हुए हैं।

Gorakhpur: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूती देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रभावी रूप से लागू होने लगा है। इसी क्रम में खजनी थाना परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी खजनी शिल्पा कुमारी ने की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। आयोजन के दौरान खजनी थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि महिला जागरूकता और सामाजिक बदलाव का आंदोलन है।

कार्यक्रम में कई महिला पुलिसकर्मियों ने लिया भाग

उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने और उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की कई महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया, जिनमें कांस्टेबल प्रतिमा यादव, मनीषा बर्मा, वर्षा सिंह, पूनम गिरी और मंजुला पांडेय प्रमुख रहीं।

उत्तराखंड की वादियों में गूंजेगा बॉलीवुड का एक और नया सुर, इस फिल्म की शुरू होगी शूटिंग

सीओ शिल्पा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारंभ किया गया मिशन शक्ति अभियान महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का प्लेटफॉर्म है। इसके अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, हेल्पलाइन सेवाओं से जोड़ना और रोजगार सृजन के अवसर प्रदान किए जाएंगे।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस चरण में पुलिस प्रशासन ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में जाकर समाज में व्याप्त लैंगिक असमानताओं के खिलाफ अभियान चलाएगा। साथ ही, महिला उत्पीड़न के मामलों पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ओमान के खिलाफ बैटिंग के लिए क्यों नहीं उतरे सूर्यकुमार? जमकर मचा बवाल…तो खुद बताई असली वजह

महिला पुलिसकर्मियों ने साझा किया अनुभव

इस मौके पर उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि अब ग्रामीण महिलाएं भी अपनी सुरक्षा को लेकर सजग हो रही हैं। यह बदलाव मिशन शक्ति के जरिए ही संभव हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेशव्यापी संबोधन में कहा था कि, “नारी शक्ति को अगर उचित अवसर और सुरक्षा मिले तो वे समाज की सबसे बड़ी शक्ति बन सकती हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार हर बेटी को पढ़ाने, बचाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Location :