Sharadiya Navratri 2025: नौ दिनों में इन भोगों से करें मां दुर्गा को प्रसन्न, मिलेगा विशेष आशीर्वाद
शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक मनाई जाएगी। इस पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर दिन अलग-अलग देवी को उनकी प्रिय वस्तु का भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख, शांति व शक्ति का आशीर्वाद देती हैं।