अब बचना मुश्किल! तीन शातिर अपराधियों की खुली ‘काली कुंडली’

अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में थाना गोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को दुराचारी घोषित कर उनकी “बी” हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

Gorakhpur: जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में थाना गोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को दुराचारी घोषित कर उनकी “बी” हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस के इस कदम से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। जिन आरोपियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

कई संगीन घटनाओं को अंजाम

पहला नाम थाना गोला क्षेत्र के ग्राम चिलवा निवासी पवन साहनी उर्फ पवन निषाद का है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धमकी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। पवन का आपराधिक नेटवर्क लंबे समय से पुलिस के निशाने पर था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसने विभिन्न थानों में कई संगीन घटनाओं को अंजाम दिया है।

दूसरा अपराधी अभिषेक यादव उर्फ पुष्कर है जो शंकर साहब का पोखरा वार्ड नंबर-18 का निवासी है। अभिषेक पर चोरी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

West Bengal CM: विवादों से पुराना नाता, TMC में लगाई सबसे बड़ी सेंध, शुभेंदु अधिकारी का अनसुना सच

तीसरा नाम अतीश डोम पुत्र बाकल डोम उर्फ पितरदेव का है जो छोटी बेवरी थाना गोला का रहने वाला है। उसके खिलाफ गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिलों के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अतीश अंतरजनपदीय अपराधों में सक्रिय रहा है और कई घटनाओं में उसका नाम सामने आया था।

“मेरे चैंबर से बाहर निकल जाओ…” CJI सूर्यकांत ने सुनाया संघर्ष का किस्सा, कोर्टरूम में छा गया सन्नाटा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार “बी” हिस्ट्रीशीट खोलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इनके आने-जाने, मेलजोल और आर्थिक गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थाना गोला पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की इस सख्ती का स्वागत किया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 May 2026, 7:30 PM IST

Advertisement