हिंदी
डिंपल यादव ने नवविवाहिता को दिया आशीर्वाद
Mainpuri: समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव शुक्रवार को मैनपुरी पहुंची। उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्रीय लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर डिंपल यादव यादव के साथ पूर्व सदर विधायक राजकुमार,राजू यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया विधायक, पूर्व जिलाअध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, महासचिव सुखबीर यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

‘हम वो नहीं जो… X पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये क्या लिखा
पूर्व सभासद शैलू पाल के छोटे भाई आनंद की शादी में शामिल नहीं हो सकी थीं। इसी कारण उन्होंने आज उनके निज निवास पहुंचकर नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया तथा सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। डिंपल यादव के स्वागत के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।
नवविवाहिता को गिफ्ट देते हुए
डिंपल ने परिवार के सदस्यों से काफी देर तक गुफत्गू की। इस दौरान नववधू ने डिंपल ने खुशहाली का आशीर्वाद दिया। सांसद डिंपल ने नवविवाहिता को गिफ्ट भी भेंट किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : mainpuri
Published : 8 May 2026, 6:57 PM IST