ताला टूटा, तिजोरी खाली… और चंद घंटों में सलाखों के पीछे पहुंचा तीर्थ यात्रा का लाभ उठाने वाला चोर, जानिए कैसे हुआ बेनकाब

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 6,532 रुपये नकद, चेन और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के गोला थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6,532 रुपये नकद, सफेद धातु की एक चेन, दो नोटबुक समेत अन्य घरेलू सामान बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन कुमार पुत्र स्व. मोतीलाल, निवासी ग्राम पिपरी, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया आरोपी का नाम

पुलिस के अनुसार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया।

Gorakhpur News: AI से बनाई अपहरण की फोटो, पिता से मांगे 1 लाख; 2 घंटे बाद खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई हैरान

तीर्थ यात्रा पर गए परिवार के घर में हुई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 को मुकदमे के वादी अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गए थे। इसी दौरान उनके घर में ताला लगा था। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखे जेवरात तथा नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। परिवार के वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर 30 जुलाई 2026 को थाना गोला में मुकदमा संख्या 276/2026 दर्ज किया गया।

Gorakhpur: पहले पति-पत्नी में विवाद, फिर मायके वालों का जमावड़ा… कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल

नकदी और सामान बरामद

जांच के दौरान पुलिस को घटना में आरोपी विपिन कुमार के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,532 रुपये नकद, सफेद धातु की एक चेन, दो नोटबुक और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल निलेश कन्नौजिया, कांस्टेबल अमित यादव, रोहित यादव और महेश कुमार शामिल रहे। पुलिस बरामद सामान के संबंध में भी आवश्यक जांच कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 August 2026, 7:51 PM IST

Advertisement