सवा लाख के जेवर, नगदी और एक फोन कॉल… जानिए कैसे खजनी पुलिस ने लौटा दी महिला की खोई हुई खुशियां

गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की सक्रियता और ईमानदारी की मिसाल सामने आई। सड़क पर पड़ा मिला आभूषण, नकदी और जरूरी सामान से भरा बैग पुलिस टीम ने उसकी स्वामिनी की पहचान कर सकुशल वापस कर दिया है।

Gorakhpur: गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम की सक्रियता और ईमानदारी की मिसाल सामने आई। सड़क पर पड़ा मिला आभूषण, नकदी और जरूरी सामान से भरा बैग पुलिस टीम ने उसकी स्वामिनी की पहचान कर सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग में रखे सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई है। अपना सामान वापस मिलने पर महिला ने मिशन शक्ति टीम और पुलिस का आभार जताया।

मिशन शक्ति अभियान

पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक खजनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान एक महिला को रास्ते में एक बैग पड़ा मिला। महिला ने बैग को अपने पास रखने के बजाय क्षेत्र में भ्रमणशील मिशन शक्ति टीम को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: AI से बनाई अपहरण की फोटो, पिता से मांगे 1 लाख; 2 घंटे बाद खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई हैरान

सामान की जांच के बाद बैग सौंपा

मिशन शक्ति टीम ने बैग को कब्जे में लेकर उसमें मौजूद सामान की जांच की। बैग के अंदर मिले कागजातों के आधार पर उसकी स्वामिनी के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम ने संबंधित महिला से संपर्क कर उसे थाना खजनी बुलाया। इसके बाद महिला को बैग की पहचान कराई गई। पहचान की पुष्टि होने पर बैग में मौजूद सभी सामान सुरक्षित अवस्था में महिला को सौंप दिया गया।

चेहरे पर नजर आई राहत

बैग में सोने के आभूषण, नकदी और अन्य जरूरी सामान शामिल थे। पुलिस के अनुसार, इन सभी सामान की अनुमानित कीमत करीब 1,25,000 रुपये है। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला के चेहरे पर राहत नजर आई। महिला ने पुलिस टीम की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur: पहले पति-पत्नी में विवाद, फिर मायके वालों का जमावड़ा… कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के साथ-साथ जरूरत के समय उनके सहयोग के लिए तत्पर रहना है। इस घटना में मिशन शक्ति टीम ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए न केवल मिले सामान को सुरक्षित रखा, बल्कि कागजात के माध्यम से उसकी वास्तविक स्वामिनी तक पहुंचाकर पुलिस की मानवीय कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 August 2026, 7:57 PM IST

Related News

Advertisement