गोरखपुर में रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ंत के बाद क्या हुआ?

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में सोमवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। ट्रक और टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में टेंपो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Gorakhpur: जिले के गीडा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक और टेंपो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमित गिरी (40 वर्ष) पुत्र निवासी गहासांड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित गिरी अपने टेंपो से क्षेत्र में सवारी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक अमित गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गोरखपुर में सो रही किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया ये प्रयास, दहला सहजनवा

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अमित गिरी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

गोरखपुर में युवक की मौत के बाद ऐसा क्या हुआ कि पुलिस जीप तक निशाने पर आ गई?

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक और उसके चालक के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त होती है तो उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना आमने-सामने की टक्कर का परिणाम प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 July 2026, 2:17 AM IST

Advertisement