गोरखपुर में युवक की मौत के बाद ऐसा क्या हुआ कि पुलिस जीप तक निशाने पर आ गई?

रविवार को पिपराइच के ककरहिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे दो जवान घायल हो गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Gorakhpur: पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया। मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी पर आत्महत्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। आरोपों के बीच गुस्साए परिजनों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और सरकारी जीप पर पथराव कर दिया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ककरहिया निवासी पंकज निषाद, पुत्र ब्रह्मदेव निषाद, ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और पिपराइच थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की, लेकिन इसी दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पंकज ने अपनी पत्नी प्रतिमा से जुड़े विवाद के चलते यह कदम उठाया। देखते ही देखते आक्रोशित परिजन महिला पर टूट पड़े और उसके साथ मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर सरकारी वाहन से थाना पिपराइच भेजने की व्यवस्था की।

गोरखपुर में गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, ठगी की कमाई से खरीदी कार जब्त

पुलिस टीम पर किया हमला

इसी दौरान भीड़ में मौजूद मृतक के परिवार के एक सदस्य ने पुलिस की सरकारी जीप पर ईंट फेंक दी। पथराव में दो कांस्टेबल घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण पाया और लोगों को समझाकर शांत कराया।

गोरखपुर में अपराधियों पर चला पुलिस का हंटर, गैंगस्टर की टूटी कमर

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस वाहन पर पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया है, जबकि मृतक की पत्नी को सुरक्षा के मद्देनजर थाने में रखा गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  6 July 2026, 1:26 AM IST

Advertisement