गोरखपुर में सो रही किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया ये प्रयास, दहला सहजनवा

जिले के नगर पंचायत सहजनवा के में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस के ही एक युवक ने रविवार की रात घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना का बाद परिजन सदमे में है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।

Gorakhpur: जिले के नगर पंचायत सहजनवा के एक वार्ड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस के ही एक युवक ने रविवार की रात घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

आरोपी युवक छत के रास्ते कमरे में घुसा, किशोरी के कपड़े फाड़ डाले और छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर वह भाग निकला। पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता से छेडछाड़ करता है आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता लुचई निवासी है। पड़ोस का युवक लंबे समय से उससे छेड़छाड़ करता आ रहा था। जब भी किशोरी घर से बाहर जाती, वह उसे परेशान करता। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घरवालों को कई बार समझाया और उलाहना भी दिया, लेकिन आरोपी नहीं माना। रविवार रात की घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

गोरखपुर में अपराधियों पर चला पुलिस का हंटर, गैंगस्टर की टूटी कमर

घटना का विवरण

घटना के दिन किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। आरोपी युवक छत से उतरकर कमरे में घुस आया। उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू की, उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने डर और दहशत में चीख-पुकार मचाई तो आरोपी वहां से फरार हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों की नींद टूट गई और उन्होंने तुरंत किशोरी को संभाला। पीड़िता की हालत देखकर पूरा परिवार सदमे में है।

CCTV फुटेज से खुला मौत का राज; कल्पेश और नीलम की वो खौफनाक साजिश, जिसने पूरे गोरखपुर को रुला दिया

मामले में पुलिस कार्रवाई

पीड़िता के पिता ने सहजनवा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी बलराम पांडेय ने बताया  कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने इलाके में छानबीन तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  6 July 2026, 12:11 AM IST

Advertisement