Gorakhpur: पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाई को मारी गोली

गोरखपुर में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। एक व्यक्ति ने अपनी भाई पर जानलेवा फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Gorakhpur: जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब एक व्यक्ति ने भाई पर जानलेवा फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने  उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक यह सनसनीखेज घटना 14 मई 2026 की है।

गोरखपुर: ग़ोला राजस्व टीम के सामने धधकी झोपड़ी, कब्जा हटाने की कार्रवाई बीच में रुकी

लंबे समय से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के बीच आरोपी रोशन पाल का अपने पत्नी पक्ष के लोगों से विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर उसने अपनी भाई पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस हरकत में आ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी रोशन पाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे

पुलिस का बयान

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पहले ही हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी दिनेश गोदारा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह तोमर, कांस्टेबल अजय वर्मा तथा रिजर्व कांस्टेबल अतुल वर्मा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली पारिवारिक विवाद का इस तरह हिंसक रूप लेना बेहद चिंताजनक है।

Location :  Gorakhpur

Published :  15 May 2026, 7:42 PM IST

Advertisement