रात के अंधेरे में एक्सप्रेस-वे से उड़ाते थे बिजली का सामान, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

गोरखपुर पुलिस ने पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर लगे स्मार्ट बिजली मीटर और विद्युत तार चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नई धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

Gorakhpur: अपराध और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत बांसगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर लगे स्मार्ट बिजली मीटर और विद्युत तार चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नई धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 27/28 जून की रात पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 14.200 पर लखनऊ जाने वाले मार्ग के नीचे लगे पोल से स्मार्ट बिजली मीटर और विद्युत तार काटकर चोरी कर लिए गए थे। घटना की सूचना मिलने पर थाना बांसगांव में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गोरखपुर में STF की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

आरोपी की पहचान

जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अभियुक्तों दीपक यादव पुत्र ब्रह्मा यादव तथा राजेश यादव पुत्र गंगा यादव, निवासी सोनारी शंकर थाना बांसगांव, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक स्मार्ट बिजली मीटर, एक प्लास (पिलास) उपकरण तथा लगभग साढ़े पांच-पांच फीट लंबाई के चार विद्युत तार बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 286/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है, वहीं यह भी जांच की जा रही है कि उनका संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला, आधी रात को नाबालिग किशोरी को भगा ले गया युवक

कार्रवाई  में शामिल टीम

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशीष यादव तथा कांस्टेबल प्रदीप पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  29 June 2026, 1:30 AM IST

Related News

Advertisement