गोरखपुर: विदेश भेजने का झांसा देकर की लाखों की ठगी, डेढ़ दर्जन बेरोजगारों से वसूली

गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर बड़े ठगी कांड का मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने डेढ़ दर्जन बेरोजगार युवकों से 12.03 लाख रुपये ठगकर फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है। पढिए पूरी खबर

Gorakhpur News:  गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर बड़े ठगी कांड का मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने डेढ़ दर्जन बेरोजगार युवकों से 12.03 लाख रुपये ठगकर फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है।

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवा के सरैया रहीमाबाद में किराए के मकान में रहकर कुछ लोगों ने “अभि इंटरप्राइजेज” नाम से फर्जी कंपनी संचालित कर रखी थी। यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को विदेश, खासकर जॉर्डन भेजने का झांसा देता था। बेहतर नौकरी और मोटी कमाई का सपना दिखाकर इन जालसाजों ने करीब डेढ़ दर्जन युवकों से लाखों रुपये ऐंठ लिए।

जालसाजों ने फोन पर सूचना दी

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ितों से अलग-अलग माध्यमों, खासकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे जमा कराए। इसके बाद सभी को 9 अप्रैल को विदेश भेजने का भरोसा देकर मुंबई बुला लिया गया। लेकिन वहां पहुंचने के बाद जालसाजों ने फोन पर सूचना दी कि टिकट रद्द हो गया है और अब 22 अप्रैल को यात्रा होगी।

राम यश सिंह के निधन से डाइनामाइट न्यूज़ में शोक की लहर, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

इस बीच जब पीड़ितों ने 13 अप्रैल को दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। संदेह होने पर जब कुछ लोग सहजनवा स्थित उनके कार्यालय पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि जालसाज रातोंरात फरार हो चुके हैं।इस घटना के बाद पीड़ितों ने सहजनवा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित पूर्व IPS राम यश सिंह ने अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में बनाई थी पहचान

शिकायतकर्ताओं में रंजित कुमार मद्धेशिया, सोनू कुमार मद्धेशिया, सोनू ठाकुर, बलिराम मद्धेशिया, पप्पू कुशवाहा, संजय कुशवाहा, संजय सिंह, लाल बहादुर, नरेंद्र सिंह, विपिन कुमार, पवन कुमार, रमन शर्मा, राकेश कुमार, मनीष सिंह, जगुनाथ राम, कुंदन सिंह, सुरेंद्र कुमार और सिपाही सिंह शामिल हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं, इस घटना ने बेरोजगार युवाओं को सतर्क रहने की भी चेतावनी दी है कि वे ऐसे फर्जी एजेंटों के झांसे में न आएं।

Location :  Gorakhpur

Published :  27 April 2026, 9:16 PM IST

Related News

Advertisement