हिंदी
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम अवरूस में एक महिला के साथ पानी भरने के दौरान मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें महिला को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
महिला पर लाठी-डंडों से हमला
Gorakhpur : गोला थाना क्षेत्र के ग्राम अवरूस में एक महिला के साथ पानी भरने के दौरान मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें महिला को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
क्या है पूरी खबर?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अवरूस निवासी प्रेमशिला पत्नी बुजभान चौहान रोज़ की तरह गांव के सार्वजनिक नल पर पानी लेने गई थीं। इसी दौरान उनके देवर अक्षय लाल पुत्र स्व. रामआसरे वहां पहुंच गए और किसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प्रेमशिला ने इसका विरोध किया, तो विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
जान से मारने की धमकी
आरोप है कि अक्षय लाल के साथ उनकी पत्नी पूजा, बिरगु पुत्र राजबली, बेलभवती पत्नी बिरगुनाथ, मनोज, सत्य और नीरज पुत्रगण बिरगुनाथ ने एकजुट होकर महिला पर हमला कर दिया। सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे प्रेमशिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
तेल संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: फिर शुरू होगी केरोसिन सप्लाई, जानें कहां पर मिलेगा?
सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
घटना के बाद घायल महिला ने किसी तरह खुद को संभाला और थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गोला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बदायूं में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में युवती के साथ जो हुआ, जानकर दहल जाएंगे!
थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
गांव में इस घटना के बाद लोगों में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे विवाद अब हिंसक झगड़ों में बदलते जा रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।