हिंदी
युवक का शव मिलने से सनसनी (Img: Google)
Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र से सटे मिस्रौलिया के गोहटा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गोर्रा नदी के किनारे एक जामुन के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटकता हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर जैसे ही पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, सूचना मिलते ही झंगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
हालांकि, घटना को लेकर स्थिति इसलिए भी उलझी हुई है क्योंकि घटनास्थल दो थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित बताया जा रहा है।
जानिये कौन हैं यूपी के नए DGP IPS एलवी एंटनी देव कुमार…पढ़ें उनका सफरनामा
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है, साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद हालात को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे हत्या और आत्महत्या दोनों ही संभावनाओं पर पुलिस जांच कर रही है।
गोरखपुर के थाना झंगहा क्षेत्र में नदी के किनारे एक पेड़ पर व्यक्ति की लाश मिलने के संबंध में क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा द्वारा दी गयी जानकारी, देखिये क्या बताया...#upnews #gorakhpur #crimenews @Uppolice pic.twitter.com/p1kpqapIE4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 21, 2026
इस संबंध में झंगहा थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि घटना दो थाना क्षेत्र के बीच का हिस्सा है , फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि घटना स्थल दूसरे थाना क्षेत्र में आता है, ऐसे में संबंधित थाना से समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, ओवरलोड ट्रक से गिरा कोयला, बाइक सवार युवक की मौत; जानें आगे की कहानी
घटना के बाद से इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई, जिससे लोग काफी भयभीत हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और युवक की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Location : Gorakhpur
Published : 21 March 2026, 12:41 PM IST