गोरखपुर : हत्या के प्रयास में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। पढिए पूरी खबर

गोरखपुर:  अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना एम्स संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा व उनकी टीम ने अभियुक्त विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया है। विकास गुप्ता पुत्र रामकिसुन गुप्ता निवासी करायल शुक्ल थाना मदनपुर जनपद देवरिया को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा के तहत गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पर भारतीय दंड संहिता की धारा 191(2), 115(2), 109(1), 351(3), 352, 3(5) का अभियोग भी दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

डाइनामाइट न्यूज संवादाता अनुसार दिनांक 09 सितंबर 2025 को होटल के सामने एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से मना करने पर आरोपी विकास गुप्ता अपने साथियों के साथ मिलकर वादी व उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को गालियाँ देने लगे। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गुफ्ता के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायर भी किया। घटना के गंभीर पहलुओं को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक जांच कार्यवाही प्रारंभ की थी।
कड़ी पूछताछ व सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी देवरिया जिले का निवासी है। पुलिस ने बताया कि विकास गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

पुलिस टीम की भूमिका

गिरफ्तारी अभियान में थाना एम्स के थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा, उ0नि0 अभिषेक साह, हे0कां0 संजय सिंह, कां0 मनीष कुमार व कां0 मनोज दूबे की सक्रिय भूमिका रही। टीम ने घटना स्थल का दौरा कर सभी पहलुओं का संज्ञान लिया और आरोपित के विरुद्ध सटीक सबूत इकट्ठा कर उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस से सहयोग करने की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर  राज करन  नय्यर अभियुक्त के गिरफ्तार होने की पुष्टि करते हुए कहा कि जनपद में अपराध पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित किया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने हेतु कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपदवासियों को भी पुलिस से सहयोग करने की अपील की गई है ताकि सभी प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सके।इस गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही पूरी तेजी व निष्पक्षता से जारी रहेगी।

गोरखपुर पुलिस ने 1.60 किग्रा गांजा के साथ नेपाली युवक को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 

Location :